{"_id":"59a941e74f1c1b4d738b4b4d","slug":"31504264679-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु ले जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु ले जा रहा ट्रक पकड़ा, चालक फरार
Updated Fri, 01 Sep 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज। शाहजहांपुर मोहम्मदी मार्ग पर बीती रात हत्या के लिए प्रतिबंधित पशुओं को ले जा रहे ट्रक को यूपी 100 पुलिस ने पकड़ कर पसगवां कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। ट्रक से बरामद दस पशुओं में से दो की मौत हो गई।
पीआरवी 2870 यूपी 100 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक प्रतिबंधित पशुओं को लेकर जा रहा है। यूपी 100 ने ट्रक का पीछा किया तो चालक मछेछा गांव के निकट ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक से दस प्रतिबंधित पशु बरामद किए। जिनमें दो पशुओं की मौत हो चुकी थी। एक घंटे बाद मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बरामद पशुओं और ट्रक को कब्जे में ले लिया। यूपी 100 टीम में एचसी विजय रावत, सिपाही रविकांत और चालक जगत पाल यादव शामिल रहे। कोतवाल जीएस पांडेय का कहना है कि लिखा पढ़ी की जा रही है। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।