फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सांपों का खिलाड़ी खुद हो गया सांप का शिकार, मौत

सांपों का खिलाड़ी खुद हो गया सांप का शिकार, मौत

Sat, 12 Aug 2017 05:35 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
सांपों का खिलाड़ी खुद हो गया सांप का शिकार, मौत

विज्ञापन
सिकंद्रबाद (लखीमपुर खीरी)। सांपों को पकड़ने में माहिर थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव झरवा निवासी 65 वर्षीय सपेरा बाबूराम शनिवार को खुद सांप का शिकार हो गया। बेहजम चौराहा पर स्थित एक दुकान में सर्प ने उन्हें पकड़ते समय डंस लिया। हालांकि सपेरा उसे मटके में बंद कर घर पहुंचा ही था कि उसकी हालत बिगड़ गई। घर वाले कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सपेरे ने दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।

गांव झरवा के ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने बताया कि बाबूराम करीब 25 सालों से सांपों को पकड़ने का काम करते थे। वह इस काम में काफी माहिर थे। शनिवार की सुबह किसी ने सूचना दी थी कि बेहजम चौराहा स्थित चमन टेलर्स की दुकान में काला विषैला सर्प है। सूचना पर बाबूराम उसे पकड़ने दुकान पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाबूराम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इस दौरान सांप उनके लिए काल बन गया और मटके में बंद करते सांप ने बाबूराम को डंस लिया। सर्प के काटने के बाद भी बाबूराम निडर रहे। मटकी लेकर बाबूराम घर पहुंच ही पाए थे कि उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते और अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, इससे पहले ही बाबूराम की मौत हो गई।
विज्ञापन

00000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed