फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   280 bags of rice had a fake commercial tax officer

फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी बन 280 बोरी चावल लूटा

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो उचौलिया।
ब्यूरो उचौलिया। Updated Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
280 bags of rice had a fake commercial tax officer
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शाहजहांपुर की रोजा और लखीमपुर की पसगवां पुलिस ने झाड़ा पल्ला
खीरी-शाहजहांपुर हाइवे पर चेकिंग के बहाने रोकी थी गाड़ी
शाहजहांपुर के कैंट क्षेत्र में खाली कराया चावल लदा डीसीएम

हाइवे पर मंगलवार देर रात फर्जी वाणिज्य कर अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने डीसीएम चालक से 280 बोरी चावल लूट लिए। शाहजहांपुर में कहीं चावल उतारने के बाद चालक को डीसीएम समेत छोड़ दिया। लुटे चालक ने रोजा थाने पर सूचना दी लेकिन वहां से थाना पसगवां का मामला बताकर उसे उचौलिया भेज दिया गया। चालक उचौलिया रिपोर्टिंग चौकी पहुंचा तो रोजा थाने का मामला बता कर उसे वहां से भी टरका दिया गया। सीमा विवाद में फंसी दोनों थानों की पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। 

हरियाणा के नीलोखेड़ी करनाल निवासी डीसीएम चालक अमनदीप उर्फ गौरव ने बताया कि मंगलवार को जौनपुर से 280 बोरी चावल लेकर हरियाणा जा रहा था। रात करीब आठ बजे खीरी और शाहजहांपुर की सीमा में हाइवे पर खड़ी नीली बत्ती लगी टाटा सूमो गाड़ी के पास खड़े लोगों ने हाथ देकर रोका और वाणिज्य कर अधिकारी बताते हुए गाड़ी को आफिस ले चलने के लिए कहा। उसे लोग टाटा सूमो में बैठाए रहे। उसमें वर्दीधारी लोग भी बैठे थे। चालक के अनुसार वे डीसीएम को शाहजहांपुर के कैंट क्षेत्र में ले गए और वहां चावल उतरवा कर उसे छोड़ दिया। बुधवार सुबह वह रोजा थाने पहुंचा तो पुलिस ने दिन भर थाने पर बैठाए रखने के बाद मामला लखीमपुर खीरी लके पसगवां थाना क्षेत्र का बताते हुए उचौलिया चौकी भेज दिया। उचौलिया पुलिस ने चालक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कार्यवाहक चौकी प्रभारी रामकुमार गंगवार के अनुसार घटनास्थल उचौलिया से करीब तीन किमी दूर शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की गुर्री चौकी से भी सौ मीटर आगे निकला। उचौलिया पुलिस ने चालक को रोजा थाने भेज दिया। गुरुवार को रोजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। रोजा पुलिस ने चालक के बताए गए घटनाक्रम की पड़ताल भी नही की, हालांकि रोजा थाना प्रभारी एनडी पाठक का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण किया था और वह खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र का है। जिस जगह चावल उतारा गया उसके बारे में पाठक का कहना है कि चालक वह जगह सही से नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed