{"_id":"5c893832bdec22145411f7bf","slug":"21552496690-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर भाभी पर तमंचा तान बीस हजार की नकदी-जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर भाभी पर तमंचा तान बीस हजार की नकदी-जेवर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने जमकर तांडव किया। गांव ताजपुर में बदमाशों ने बंधक बनाकर असलहों के बल पर घर मे रखी नकदी व जेवरात लूट लिए, वहीं सिकंद्राबाद की सीमा से सटे लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर सलिहाबाद चौराहे पर तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया। वहीं नीमगांव पुलिस का कहना है कि सलिहाबाद चौराहे के पास दुकानों से हुई चोरी की घटना फरधान थाना क्षेत्र की है। इससे चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं लूट के मामले में पुलिस का दावा है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नीमगांव थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी संजय ने बताया कि उनका घर में दरवाजे नहीं लगे हैं। बड़े भाई घर पर नहीं थे। रात करीब दो बजे असलहों से लैस छह-सात नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उन लोगों ने उसके और भाभी के माथे पर तमंचा लगाते हुए पूछा, जेवर और रुपये कहां रखे हैं। इसके बाद डरा-धमकाकर करीब बीस हजार की नकदी व जेवर लूट लिए। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संजय के अनुसार 22 अप्रैल को उसकी शादी होनी है, जिसके लिए जेवर खरीदकर रखा था। वह भी चला गया। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर नीमगांव पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उधर सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर सलिहाबाद चौराहे पर विजय किराना स्टोरी की दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार का सामान चोरी कर लिया। साजिद की कपड़े की दुकान में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक भूपेंद्र कुमार की दुकान में सेंध लगाकर 1600 रुपये चोरी कर लिया। इसके अलावा एक अन्य दुकान में ताला तोड़ने का भी प्रयास किया।
चंद कदमों पर ही गश्त कर रही थी पुलिस
खास बात यह है सलिहाबाद चौराहा लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर है, जिस पर रात भर वाहन निकलते रहते हैं। इस कारण घटनास्थल से चंद कदमों पर सिकंद्राबाद चौकी पुलिस व यूपी 100 पुलिस गश्त करती है। घटना वाली रात भी पुलिस ड्यूटी मौके पर थी।
विज्ञापन
ताजपुर में बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। पीड़ित रात में सात हजार नकदी बता रहा था। सुबह ज्यादा बता रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सलिहाबाद में जिन दुकानों में चोरी हुई है। वह फरधान थाना क्षेत्र में है।
राजेश चौधरी, प्रभारी एसओ नीमगांव
सलिहाबाद में फरधान थाना क्षेत्र का बार्डर है। दुकानों में चोरी हुई है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस थाना क्षेत्र में हैं, लेकिन संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एसएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक-फरधान
खमरिया में ताले काटकर दो दुकानों से हजारों उड़ाए
खमरिया। पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के बसढ़िया चौराहे पर स्थित दो अलग अलग किराने व जनरल स्टोर की दुकानों के ताले काटकर चोरों ने करीब एक लाख 20 हजार की नगदी सहित 20 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
महरिया निवासी राम लखन वर्मा की किराने और बसढ़िया निवासी राम सिंह की जनरल स्टोर की दुकानें है। मंगलवार की रात चोरों ने इन दुकानों को निशाना बनाते हुए किराने की दुकानों के शटर के ताले काटकर राम लखन वर्मा की दुकान से 70 हजार की नगदी और राम सिंह की दुकान से करीब 50 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर दुकान मालिकों ने खमरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी महेश त्यागी ने मौका मुआयना किया।