फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ईनामी बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

ईनामी बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

Fri, 21 Dec 2018 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
ईनामी बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
इनामी बदमाश चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। गैंगेस्टर के मामले में छह महीने से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को बृहस्पतिवार की सुबह सदर कोतवाली पुलिस ने एक चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। बरामद बाइक सीतापुर से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की तड़के मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध युवक बाइक समेत राजापुर चौराहा के पास खड़ा है। इस पर उन्होंने इंस्पेक्टर अपराध ऋषि देव सिंह, सिपाही विजय शर्मा आदि के साथ घेराबंदी कर थाना खीरी के गांव श्यामलाल पुरवा निवासी जहूर अंसारी को एक बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से जब बाइक के कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस उसे कोतवाली लाई और कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक सीतापुर से चोरी की थी। वह बाइक चोरी कर बहराइच जिले के रास्ते नेपाल ले जाकर बिक्री करता है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शातिर बाइक चोर है। उस पर गैंगेस्टर समेत पांच मुकदमे सदर कोतवाली में दर्ज हैं। साथ ही गैंगस्टर के मामले में छह महीने से फरार चल रहा था। इस पर एसपी ने उस पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed