फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur: Chain-snatching gang busted; seven chains worth 12 lakh recovered

जीरकपुर: चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 12 लाख रुपये की सात चेनें बरामद

Wed, 09 Sep 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur: Chain-snatching gang busted; seven chains worth 12 lakh recovered
जीरकपुर। पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपये कीमत की सात सोने की चेनें और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जीरकपुर क्षेत्र में कई चेन स्नैचिंग की वारदातें की हैं।
विज्ञापन




जीरकपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि दो सितंबर को निर्मल रानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। सनराइज मार्केट के पास सब्जी खरीदते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने इस संबंध में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने गुरसेवक सिंह (तरनतारन) और आकाशदीप सिंह (अमृतसर) को गिरफ्तार किया। इनके पास से सात सोने की चेनें और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मिली। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद पटियाला जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा, दोनों आरोपियों के पकड़े जाने से कई वारदातें हल हुई हैं।
विज्ञापन




विधायक के कार्यक्रम में भी चेन झपटी

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब दो महीने पहले विधायक के एक कार्यक्रम में भी आरोपियों ने एक महिला की चेन झपटी थी। यह वारदात दिनदहाड़े हुई थी। आरोपियों ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। इस शिकायत के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed