फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरेराह छात्राओं ने मनचले को पकड़कर जमकर धुना

सरेराह छात्राओं ने मनचले को पकड़कर जमकर धुना

Sat, 16 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सरेराह छात्राओं ने मनचले को पकड़कर जमकर धुना
लखीमपुर खीरी। छुट्टी के बाद घर वापस लौट रहीं छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसना एक मनचले को महंगा पड़ गया। छात्राओं ने राहगीरों की मदद से मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी होने के बाद छात्राएं अपने घरों को जा रहीं थीं। इसी बीच गढ़ी रोड़ पर एक मनचले ने छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। पहले तो छात्राओं ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया, फिर भी जब वह नहीं माना तो उसे चेतावनी दी, लेकिन मनचला अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस पर छात्राओं ने उसे लोगों की मदद से पकड़ लिया। फिर क्या था पहले छात्राओं ने उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही जो मौके पर पहुंचा उसने भी अपना हाथ साफ किया। छात्राओं ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed