फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   लूट के माल के साथ तीन बाइक सवार लुटेरे पकड़े

लूट के माल के साथ तीन बाइक सवार लुटेरे पकड़े

Tue, 17 Oct 2017 11:28 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
लूट के माल के साथ तीन बाइक सवार लुटेरे पकड़े
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन

थाना नीमगांव पुलिस को सोमवार की रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लुटेरों ने शहर में मॉर्निंग वॉक के दौरान वरिष्ठ बीज प्रमाणीकरण निरीक्षक की पत्नी की चेन और गोला क्षेत्र के दो घरों में लूटपाट करने की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी और तीन तमंचे बरामद किए हैं।
एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि शनिवार को सुतेहरा के पास बाइक सवार को लूटने वाले तीन युवक कस्ता रोड पर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज शैलेंद्र, एसआई जगपाल सिंह और जगेंद्र सिंह की दो टीमें गठित कर नाकेबंदी कराई। इस दौरान पुलिस ने शिवाला तिराहे पर सीबीजेड बाइक सवार तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन तमंचे, सात सौ रुपये और शनिवार को गांव सुतहरा निवासी विनय कुमार का लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को थाने लाई और कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर आरोपी टूट गए।
विज्ञापन

बकौल एसओ, आरोपियों ने 17 सितंबर की रात कोतवाली गोला गोकर्णनाथ की पुलिस चौकी अलीगंज के गांव देवरनियां के दो घरों में लूटपाट करने और लखीमपुर शहर में 25 सितंबर को बेहजम नहर रोड पर मॉर्निंग वॉक पर जा रहीं मोहल्ला मोतीनगर निवासी वरिष्ठ बीज प्रमाणीकरण इंस्पेक्टर राजा सिंह की पत्नी राकेश्वरी देवी की चेन लूटने की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed