फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में एक की मौत छह जख्मी

सड़क हादसों में एक की मौत छह जख्मी

Sun, 17 Sep 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत छह जख्मी
सड़क हादसों में एक की मौत छह जख्मी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में शनिवार की शाम सड़क पर अचानक आए कुत्ते से बाइक टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार गांव कुसमौरी निवासी दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां 45 वर्षीय छत्रपाल की मौत हो गई। इसके अलावा लखीमपुर से शारदा नगर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर थाना फूलबेहड़ के कोठिया गांव के पास पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवतियों समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गोला कोतवाली के गांव कुसमौरी निवासी अजय ने बताया कि उनके पिता छत्रपाल शनिवार को गांव के ही अपने रिश्तेदार विजय पाल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से गोला गोकर्णनाथ गए थे। लौटते समय शाम करीब छह बजे गुरुद्वारा हंडेला के पास सड़क पर अचानक सामने से आए कुत्ते से बाइक टकराकर पलट गई। हादसे में पिता समेत दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और घरवाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को पहले सीएचसी गोला में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब नौ बजे पिता छत्रपाल की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार विजयपाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घर के मुखिया छत्रपाल की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शारदानगर। लखीमपुर से शारदा नगर की ओर आ रही एक कार रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर शारदा नगर से तीन किलोमीटर पहले कोठिया गांव के पास सड़क किनारे खाई में पलट गई। कार में सवार लखीमपुर शहर के मोहल्ला सुंदरपुरम् निवासी प्रिंस श्रीवास्तव, काशीनगर निवासी ललित और तीन युवतियां थीं। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर शारदा नगर पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल शारदा नगर घूमने आने की बात बताई है, लेकिन सुबह करीब साढ़े छह बजे घूमने जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed