फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तमंचे से खुद को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

तमंचे से खुद को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी

Wed, 13 Sep 2017 10:10 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
तमंचे से खुद को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी
तमंचे से खुद को गोली मारकर युवक ने की खुदकुशी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी 34 वर्षीय अश्वनी सक्सेना ने मंगलवार की आधी रात अपनी दाहिनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों पर परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं, हालांकि पुलिस शराब को लेकर होने वाली घरेलू कलह को कारण बता रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नाल में खोखा फंसा एक 315 बोर का तमंचा और कमरे में रखे पांच खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी अश्वनी सक्सेना ठेकेदारी का काम करते थे। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने बेडरूम में चले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि बेड पर लेटकर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते अश्वनी ने अपनी दाहिनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज पर घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घरवाले जब कमरे में पहुंचे तो अश्वनी खून से लथपथ बेड पर पड़े थे। बिस्तर, तकिया और फर्श पर खून ही खून बह रहा था। पास ही फर्श पर तमंचा पड़ा था। घरवाले आनन-फानन में घायल अश्वनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सदर कोतवाल दीपक शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने फर्श पर पड़ा तमंचा कब्जे में लेकर देखा तो उसकी नाल में कारतूस का खोखा फंसा था। इसके अलावा पास में ही अलमारी पर 315 बोर के पांच कारतूस के खोखे रखे थे। पुलिस ने घटना के बाबत परिवार वालों से जानकारी ली। उधर, परिवार के लोग घटना के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं, लेकिन पुलिस घटना का कारण घरेलू कलह बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अश्वनी सक्सेना शराबी किस्म का व्यक्ति था। इस वजह से परिवार के लोग उससे ज्यादा नजदीकी भी नहीं रखते थे। इसी बात को लेकर चल रही घरेलू कलह में अश्वनी ने दाहिनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed