फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family members create an uproar over a young man's death; accuse neighbors.

Amroha News: युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पड़ोसियों पर लगाया आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Family members create an uproar over a young man's death; accuse neighbors.
मंडी धनौरा। नगर की सब्जी मंडी में युवक की मौत पर परिजनों ने पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने को कहा। बाद में बिरादरी के लोगों के समझाने और परिजनों के लिखित में देने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सब्जी मंडी की एक गली में दो परिवारों के बीच चार दिन पहले सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने निजता भंग होने का आरोप लगाते हुए कैमरे हटवाने के लिए पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने कैमरा हटवा दिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के कैमरे लगाने वाले पक्ष के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि तनाव के कारण युवक की मौत हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने को कहा। बिरादरी के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धनौरा नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed