फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रोड़ होल्डप: लुटती रही पब्लिक सोती रही पुलिस

रोड़ होल्डप: लुटती रही पब्लिक सोती रही पुलिस

Thu, 15 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
रोड़ होल्डप: लुटती रही पब्लिक सोती रही पुलिस

विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की देर शाम ढखेरवा-लखीमपुर मार्ग रस्सा लगाकर हाईजेक कर दिया। दो बाइकों पर सवार तीन लोगों के साथ कई राहगीरों को बंधक बनाकर पिटाई की। बदमाशों ने विरोध करने पर एक राहगीर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बदमाश एक बाइक और हजारों रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। ढखेरवा पुलिस चौकी से आधा किलोमीटर दूर बदमाश करीब पौन घंटे तक लूटपाट करते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बदमाशों की पिटाई से घायल हुए राहगीर को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार की रात करीब नौ बजे करीब छह-सात बदमाशों ने ढखेरवा पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूर पेड़ से रस्सा लगाकर ढखेरवा-लखीमपुर मार्ग पर हाइजेक कर लिया। सीतापुर जिले के गांव दारापुर निवासी संदीप वर्मा बाइक से ईशानगर थाना क्षेत्र के गांव शेखनपुरवा निवासी संजय वर्मा के साथ धौरहरा कोतवाली के गांव मल्लबेहड़ अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे। पास आते ही बदमाशों ने रस्सा खींच लिया, जिससे दोनों बाइक मसमेत सड़क पर गिर गए। बदमाशों ने दोनों को पकड़ लिया और शारदा नहर के किनारे ले जाकर उनकी जमकर पिटाई की। उनके पास से पैंतीस सौ रुपये, दो मोबाइल और पैशन प्रो बाइक लूट ली और वहीं पर बांधकर डाल दिया। एक बदमाश तमंचा ताने उनके पास खड़ा रहा। इस तरह से एक-एक कर बदमाशों ने कई लोगों से लूटपाट की। धौरहरा कोतवाली के गांव परमेश्वरी पुरवा निवासी लक्ष्मी नरायन गौतम ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके कपड़े उतरवा दिए और इतना पीटा कि उसे अधमरा कर दिया। वह बदमाशों की पिटाई से बेहोश हो गया। बदमाशों ने उसके पास से पंद्रह सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। उसके बाद लखीमपुर निवासी अजय वर्मा और ध्रुव गिरि बाइक से ढखेरवा आ रहे थे। बदमाशों ने रस्से के बल पर इन्हें भी रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक तेज रफ्तार से होने के कारण रस्सा टूट गया और वह लोग बच गए। किसी तरह से वह दोनों दोनों ढखेरवा चौकी पहुंचे और घटना की सूचना चौ की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान मौके पर पहुंची यूपी 100 से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक संदीप की लूटी हुई पैशन प्रो बाइक गुरूवार सुबह धौरहरा थाना क्षेत्र के गांव लक्खनपुरवा के प्राइमरी स्कूल में खड़ी पाई गई। उस पर एक पर्चा भी चस्पा था, जिस पर लिखा था कि यह बाइक मल्लबेहड़ की है, इसे मल्लबेहड़ पहुंचा देना। उधर चौकी इंचार्ज ढखेरवा नंदकुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

00000000000000
पुलिस गश्त की खुली पोल
लूट की घटना से चंद कदमों पर पुलिस पिकेट है। करीब दो घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे और पुलिस को मामले की जानकारी तक नहीं हुई। लगातार हो रही लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत है। लखीमपुर आने-जाने का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर देर रात तक लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
नकाबपाएश थे बदमाश
ढखेरवा पुलिस चौकी से आधा किलोमीटर दूर रोड होल्डप की हुई घटना से क्षेत्र में दहशत है। लूट के शिकार हुए लोगों की मानें तो सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे। स्थानीय भाषा बोल रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना में शामिल बदमाश क्षेत्र के होंगे।
00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed