फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोदाम में पकड़ा पटाखों का जखीरा, तिकुनियां बस अड्डा से दिखाया

गोदाम में पकड़ा पटाखों का जखीरा, तिकुनियां बस अड्डा से दिखाया

Fri, 29 Mar 2019 11:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गोदाम में पकड़ा पटाखों का जखीरा, तिकुनियां बस अड्डा से दिखाया
लखीमपुर/महेवागंज। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम दो बड़े आतिशबाजों के घर और गोदामों पर छापा मारा। मानक से अधिक विस्फोटक सामग्री, कच्चा माल बरामद किया, लेकिन पुलिस बरामदगी को लेकर खेल कर गई। पुलिस ने एक व्यक्ति के पास शुक्रवार को तिकुनियां बस अड्डा से 25-25 किलोग्राम पटाखों से भरे दो बोरों के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह के नेतृत्व में गुरुवार देर शाम पुलिस टीम ने उल्ल नदी के पास स्थित एक आतिशबाज की दुकान में छापा मारा। पुलिस ने गोदाम से आतिशबाजी बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। दुकान और गोदाम की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शहर के हाथीपुर मोहल्ले में एक नामी आतिशबाज के घर में दबिश दी। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस को घर के गोदाम में मानक से अधिक विस्फोटक सामान मिला, जिसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूत्र बताते हैं कि शहर के जिस आतिशबाज के घर पुलिस ने छापा मारा। उसकी पर्दे के पीछे पुलिस- प्रशासन में अच्छी पैठ है। पुलिस की कार्यवाई से अवैध आतिशबाजों में हड़कंप मचा है। उधर पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के लिए एफआईआर में खेल कर बरामदगी की नई थ्योरी तैयार कर दी। मानक से अधिक पकड़े गए पटाखा को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 1.20 तिकुनियां बस अड्डा से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दो बोरों में 50 किलोग्राम पटाखा भरकर दुकान पर ले जाने की फिराक में खड़ा था। फिलहाल पुलिस ने दरोगा हरीश गंगवार की ओर से अलाउद्दीन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा पांच और 98 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस की यह बरामदगी सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी हुआ था वायरल
पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम जब उल्ल नदी के किनारे गोदाम पर छापा मारा और पटाखा लेकर कोतवाली पहुंची तो इसकी खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई थी। सीओ सिटी विजय आनंद ने भी कोतवाली पहुंचकर बरामद पटाखों और आरोपी अलाउद्दीन से पूछताछ की थी। कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरों की यदि जांच की जाए तो पटाखा बरामदगी की असलियत खुद सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुप्पी साध गए प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह से जब पूछा गया कि पटाखा गुरुवार को पकड़कर पुलिस कोतवाली लाई थी, लेकिन बरामदगी शुक्रवार को 1.20 बजे दर्शायी गई है? ऐसा क्यों? इस पर उन्होंने यह कहते हुए थोड़ा बहुत चलता है। कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed