{"_id":"5ab9c9cf4f1c1bea3f8b52b0","slug":"201522125263-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर लौट रहे युवक पर रंजिशन चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना खाकर लौट रहे युवक पर रंजिशन चलाई गोली
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
लीड
खाना खाकर लौट रहे
युवक पर चलाई गोली
बाल-बाल बचा युवक, फायरिंग से सहमे लोग
- मौके से एक जीवित और एक कारतूस खोखा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
रोडवेज बस स्टैंड से खाना खाकर घर लौट रहे बहादुरनगर निवासी शिवम वर्मा को एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ घेर लिया और उस पर पिस्टल से गोलियां चलाईं और भाग निकले। गनीमत यह रही कि उसे कोई गोली नहीं लगी, जिससे वह सकुशल बच गया। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से 9 एमएम पिस्टल का एक जीवित कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों के नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बहादुरनगर निवासी शिवम वर्मा ने बताया कि उसकी मोहल्ला सलेमपुर निवासी अरुण मिश्रा से पुरानी रंजिश चल रही है। शिवम वर्मा ने बताया कि रविवार की रात वह रोडवेज बस स्टैंड से खाना खाकर अपने दोस्त रोहित गौतम के साथ घर लौट रहा था। भारत नर्सिंग होम के आगे पहुंचा तभी वहां पर आरोपी अरुण मिश्रा अपने साथी राजापुर निवासी सोनू मिश्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक समेत खड़े थे। अरुण ने उसे आता देख पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। गोली चलाने के बाद आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए पिस्टल हवा में लहराते हुए मौके से भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर केपी गौड़ ने बताया कि पीड़ित शिवम वर्मा की ओर से मोहल्ला सलेमपुर कोन निवासी अरुण मिश्रा, राजापुर निवासी सोनू मिश्रा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।