{"_id":"5aaa70aa4f1c1bbe758b5940","slug":"201521119402-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालापुर में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालापुर में बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत
Updated Thu, 15 Mar 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालापुर में बदमाशों की
फायरिंग से फैली दहशत
- दो घरों से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां।
थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव लालापुर निवासी छत्रपाल वर्मा के घर बुधवार की रात बदमाशों ने घुसने का प्रयास किया, लेकिन उनके पुत्र के शोर मचाने पर बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके और फायरिंग कर भाग निकले। इससे गांव में दहशत फैल गई। उधर, दो घरों से चोर हजारों का सामान चुरा ले गए।
गांव लालापुर निवासी छत्रपाल वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र अनुराग वर्मा रात दो बजे गन्ना तुलवाकर वापस आया तो देखा कि तीन लोग असलहा लेकर उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। दो बदमाशों के मुंह ढके थे, जबकि एक का खुला था। इस पर अनुराग ने शोर मचा दिया। शोर होने पर परिवार और आसपास के लोग जाग गए। इस पर बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे ग्रामीण सहम गए। उधर, चोर गांव के ही नत्थू लाल और राकेश के घर से अटैची और दो मोबाइल उठा ले गए। प्रभारी एसओ शिवनाथ यादव ने बताया घटनी की किसी ने कोई सूचना नहीं दी है और न ही तहरीर आई है।