फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर पर मोबाइल बजाने को लेकर हुआ विवाद

धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर पर मोबाइल बजाने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 03 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर पर मोबाइल बजाने को लेकर हुआ विवाद
मोबाइल से लाउडस्पीकर बजाने
विज्ञापन

के विवाद में दो लोग जख्मी
- चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
- मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजे गए जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरिया में मोबाइल से एक धार्मिक स्थल का लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हुए विवाद में गांव के कुछ लोगों ने पिता और पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

गांव देवरिया स्थित मस्जिद में सुबह की नमाज पढ़ने मोसीन गए थे। वहां गांव के ही शफीक, अख्तर, कयूम और औसाफ भी नमाज पढ़ने पहुंच गए। नमाज अता करने के बाद मोसीन अपने मोबाइल को मस्जिद में रखे लाउडस्पीकर के पास रखकर बजाने लगा। बताया गया कि मोबाइल पर कुरान की आयते फीड थीं। लाउडस्पीकर पर मोबाइल बजाने को लेकर शफीक आदि का मोसीन से झगड़ा होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि शफीक आदि मोसीन के घर में घुस गए वहां मौजूद मोसीन और उसके पिता बाबू को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अमीरनगर पुलिस चौकी पर सूचना दी। अमीरनगर पुलिस ने जख्मी पिता पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मोसीन की तहरीर पर शफीक, अख्तर, कय्यूम और औसाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed