फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जुआ खेलते नौ जुआरी धरे

जुआ खेलते नौ जुआरी धरे

Tue, 24 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
जुआ खेलते नौ जुआरी धरे
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस को सोमवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। शहर कोतवाल ने सुभाष नगर मोहल्ले में स्थित एक मकान पर छापा मारकर नौ लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस ने फड़ और तलाशी के दौरान कुल चार लाख एक हजार 190 रुपये और कई मोबाइल बरामद किए। पकड़े गए आरोपी सीतापुर, पीलीभीत और खीरी जिले के निवासी हैं। सभी व्यापार से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अनिल तिवारी के मकान में कई दिनों से जुआ हो रहा है, जहां दूसरे जिलों के लोग भी खेलने आ रहे थे। इस पर उन्होंने एसएसआई केबी सिंह, एसआई हरदास चौरसिया, एसआई करुणेश शंकर शुक्ला और चौकी इंचार्ज जेल गेट को साथ लेकर मोहल्ला सुभाष नगर में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते सदर कोतवाली के मोहल्ला राजगढ़ निवासी हेमू श्रीवास्तव, अछनियां निवासी विजय तिवारी, मोहल्ला बरखेरवा निवासी धीरज सिंह, चंदपुरा निवासी सलामत अली, मिदनियां गढ़ी निवासी गौरव वर्मा, भंसडिया निवासी पवन तिवारी, जिला सीतापुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के हसन माली चौराहा निवासी प्रकाश नरायान, श्यामनाथन निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह और पीलीभीत शहर निवासी मथुरा प्रसाद को दबोच लिया। पुलिस ने फड़ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल चार लाख एक हजार 190 रुपये बरामद किए। शहर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन


...और घनघनाने लगा सीयूजी नंबर
मोहल्ला सुभाष नगर में पुलिस छापेमारी कर जुआरियों को पकड़ चुकी थी। पुलिस का सर्च अभियान अभी जारी ही था कि आरोपियों को छोड़ने की सिफारिश करने वालों की कॉल से सदर कोतवाल का सीयूजी नंबर घनघनाने लगा, लेकिन कोतवाल ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस आरोपियों को कोतवाली लेकर पहुंच भी नहीं पाई थी कि आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश में कुछ लोग कोतवाली भी आ पहुंचे और पैरवी करने लगे, लेकिन कोतवाल ने किसी की एक नहीं सुनी और सभी को लाकर हवालात में ठूंस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed