{"_id":"59c3f16b4f1c1b30688b5c65","slug":"201506013547-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने फूंक दी दिव्यांग पुजारी की झोपड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने फूंक दी दिव्यांग पुजारी की झोपड़ी
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने फूंक दी दिव्यांग पुजारी की झोपड़ी
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजागंज।
गोला कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर चौराहा स्थित देवस्थान शिव मंदिर के पुजारी की झोपड़ी को अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे पूरी झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई।
केशवापुर शिव मंदिर पर फक्कड़ बाबा झोपड़ी डालकर रह रहे थे, जिसे बृहस्पतिवार सुबह तड़के अराजकतत्वों ने आग लगा दी। उस वक्त बाबा झोपड़ी में ही सोए हुए थे। सुबह होने के कारण आस-पास के दुकानदार भी अपनी दुकानों पर पहुंच गए थे। बाबा ने आग की लपटें देख शोर मचाया तो पड़ोस के होटल स्वामी डीएन वर्मा, लल्लन सिंह, पिंटू वर्मा आदि लोग शिव मंदिर की तरफ दौड़ पड़े। दुकानदारों ने झोपड़ी के अंदर आग में फंसे दिव्यांग बाबा फक्कड़ को बाहर निकाला, तब तक पूरी झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई थी। आग की लपटों में बाबा भी झुलस गए हैं। शिव मंदिर में आग लगाए जाने और बाबा की झोपड़ी को फूंकने को लेकर हिंदू समाज के लोगों में काफी रोष है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कोतवाली पुलिस का कोई भी पुलिसकर्मी झांकने तक नहीं आया।