{"_id":"59ba71844f1c1b9b688b491d","slug":"201505390980-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाने से महिला सहित दो की मौत
Updated Thu, 14 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहर खाने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी सुमित वर्मा की शादी 18 फरवरी को सरखनपुर निवासी हीरालाल की पुत्री लक्ष्मी देवी(21) के साथ हुई थी। सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते लक्ष्मी ने जहर खा लिया, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए सीतापुर रोड स्थित शांति धर्मार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब 48 घंटे बाद बुधवार शाम लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के मुताबिक लक्ष्मी तीन माह की गर्भवती थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
उधर, फरधान थाना क्षेत्र में गांव परसेहरा निवासी वीरेंद्र कुमार के पुत्र सुधीर कुमार(20) ने भी बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुधीर ने भी दम तोड़ दिया। आत्महत्या के कारणों के बारे में परिवार वालों ने जानकारी से इनकार किया है। दोनों मामलों में पुलिस को खबर नहीं की गई है।