फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सात साल से फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

सात साल से फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 06:11 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
सात साल से फरार शातिर अपराधी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी/मितौली। सात साल से पुलिस को चकमा दे रहे शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया जो पड़ोसी जिला सीतापुर का रहने वाला है। शातिर पर सात साल पहले 2010 में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान तत्कालीन एसओ महेंद्र प्रताप सिंह पर जानलेवा हमले का भी आरोप है। इसके इस पर अलावा खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई जिले में भी कई मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसओ ओपी रजक ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अशोक यादव निवासी गांव कमईपुर थाना हरगांव जिला सीतापुर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपरझला मोड़ पर सुबह आठ बजे गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2010 में आरोपी अशोक ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान पार्टी पर जानलेवा हमला किया था जिसमें तत्कालीन एसओ महेंद्र प्रताप सिंह घायल हुए थे। इसी का फायदा उठाकर वह मौके से फरार होने में सफल हो गया था। इसके अलावा पड़ोसी जिलों में भी इसका आपराधिक गतिविधियों में हाथ रहा है। कुछ समय पहले लूटी गई बाइक और 10 हजार रुपये सहित उसके साथी बुद्धू और राजू पासी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि गैंग के गोपाल निवासी मीरपुर थाना हरगांव जनपद सीतापुर की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। आरोपी अशोक समेत उसके साथियों पर थाने में यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed