फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दंत चिकित्सक, दरोगा के खिलाफ भड़के वकील

दंत चिकित्सक, दरोगा के खिलाफ भड़के वकील

Thu, 08 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
दंत चिकित्सक, दरोगा के खिलाफ भड़के वकील
लखीमपुर खीरी। मरीज के तीमारदार से र्दुव्यवहार और निघासन में समाधान दिवस में चौकी इंचार्ज द्वारा फरियादी को थप्पड़ मारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वृहस्पतिवार को वकील नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पहली मई को मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी अंकुर गुप्ता अपने पुत्र को दिखाने जिला अस्पताल गया था, जहां उसकी पैसे की मांग को लेकर महिला दंत चिकित्सक डॉ. भूमेंद्र गौतम से विवाद हो गया था। इस पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। गोला गोकर्णनाथ में महिला डॉक्टर के पति सीओ पद पर तैनात हैं। सीओ की डॉक्टर पत्नी से विवाद होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीमारदार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर चार दिन पहले पुलिस ने तीमारदार अंकुर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उधर निघासन में समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में ढखेरवा चौकी इंचार्ज नंदकुमार यादव ने फरियादी को कई थप्पड़ जड़ दिए थे। भ्रष्टाचार संघर्ष समिति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसको लेकर वृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार संघर्ष समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को ज्ञापन सौंपा। समिति ने कार्रवाई न दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नरेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल जी कश्यप, अफसर अली, अरुण पांडेय, मशकूर अली राजा, अभय शुक्ला, आशा रस्तोगी, जितेंद्र कुमार पांडेय, मीरा गुप्ता, हिमांशु तिवारी, अरविंद तिवारी, राहुल शुक्ला आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed