फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कब्जा हटाने को लेकर हुआ हंगामा, चले ईंट-पत्थर

कब्जा हटाने को लेकर हुआ हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Sat, 06 Oct 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
कब्जा हटाने को लेकर हुआ हंगामा, चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
कब्जा हटाने को लेकर हंगामा, चले ईंट-पत्थर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

फोटो संख्या 06एलकेएच404, 405
पलियाकलां। मोहल्ला माहीगिरान व बरबंडा के बीच स्थित एक मस्जिद में कमरों पर कई सालों से काबिज कब्जेदारों ने कहने के बाद भी उसे खाली नहीं किया। दरअसल शनिवार को मस्जिद कमेटी व सैकड़ों मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में कमरों को जेसीबी मशीन से निर्माण के लिए गिराया जाने लगा तभी कब्जेदारों के परिजनों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी दलबल के साथ पहुंच गई और मामले को शांत कराया।

माहीगिरान बरबंडा में स्थित मदीना मस्जिद की जमीन पर पांच कमरे बने हुए थे, जिनमें से तीन कमरों पर पिछले कई सालों से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। कई बार मस्जिद की कमेटी ने उनसे कमरों को निर्माण के लिये खाली करने की बात कही। जिस पर एक दो माह में खाली करने की बात कहकर टाल दिया करते थे। लोगों के मुताबिक शनिवार को निर्माण के लिये कमेटी ने कमरों को एक एक कर गिराना शुरू कर दिया। जैसे ही कब्जेदारों के कमरों की तरफ जेसीबी पहुंची और तोड़ने का कार्य शुरू किया, वैसे ही कब्जेदारों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। कब्जेदारों के विरोध में सैकड़ों की संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर जा पहुंचे। मामले की सूचना तुरंत सीओ प्रदीप कुमार यादव को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ ने इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल को मौके पर पहुंचने को कहा। चंद मिनट के बाद इंस्पेक्टर भारी पुलिसबल के साथ मौके पर जा पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया तथा दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने बताया कि दोनों ही पक्षों को मस्जिद कमेटी के साथ एसडीएम व तहसीलदार के सामने पेश किया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed