{"_id":"6ababdee3e25f359c8038a7a","slug":"swindled-of-320-lakh-under-the-pretext-of-arranging-overseas-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-210112-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख की ठगी
Tue, 29 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
चार माह तक फर्जी ऑफर लेटर देकर युवक को किया गुमराह
पैसों के साथ असली पासपोर्ट और तीन हस्ताक्षरित चेक भी लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र सुजानपुर के वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला में विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जयसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दोलेश कौरी निवासी वार्ड नंबर दो बाबा स्वरूप गिर मोहल्ला ने आरोप लगाया कि राजेंद्र सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी लंबा गांव बालकरूपी को लंबे समय जानते थे। 24 मई 2026 को उन्होंने विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर उनसे बातचीत की और 3.20 लाख रुपये लिए। चार माह बाद तक वह फर्जी ऑफर लेटर और अन्य जाली दस्तावेज देकर उसे दस्तावेज सत्यापन का बहाना लगाकर गुमराह करता रहा। जब उन्होंने चार माह बाद भी वीजा न आने का कारण पूछा तो आरोपी जान से मारने की धमकियां देने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका असली पासपोर्ट और तीन हस्ताक्षरित बैंक चेक भी अपने पास रख लिए हैं। शिकायत के आधार पर सुजानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
कोट
आरोपी को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। मामले में छानबीन जारी है। किसी भी प्रकार के लेन देन से पहले दूसरे पक्ष का विवरण निकालकर ही भुगतान करें।-बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर