फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धमकाने आए युवक से महिला ने छीना तमंचा

धमकाने आए युवक से महिला ने छीना तमंचा

Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
धमकाने आए युवक से महिला ने छीना तमंचा
सभी केंद्र
विज्ञापन

31 एलकेएच 8

तमंचा लहरा रहे युवक को महिला ने दबोचा
- महिला के तमंचा छीनने के बाद भीड़ ने जमकर पीटा
- विकास भवन के पास हुई वारदात, पुलिस को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। विकास भवन गेट के पास मंगलवार की सुबह एक युवक पटरी दुकानदार को धमकाने लगा। बात बढ़ी तो युवक तमंचा निकालकर लहराने लगा। इससे वहां सनसनी फैल गई। इस बीच एक महिला ने हिम्मत जुटाई और आरोपी का तमंचा छीन लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने पहले आरोपी की जमकर पिटाई की। बाद में आई यूपी 100 पुलिस को सौंप दिया। महिला की हिम्मत की सभी ओर खासी चर्चा रही।

रोडवेज चौकी इंचार्ज रामबक्श ने बताया कि मोहल्ला महाराजनगर निवासी मेराज और सिराज दो भाई हैं। दोनों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। मोहल्ले के ही सदाकत की विकास भवन गेट के पास पंक्चर की दुकान है। सदाकत अपने दोस्त मेराज की मदद करते हुए सिराज को परेशान करता था। इससे परेशान सिराज ने मोहल्ले के ही अपने दोस्त मोहम्मद सलमान को पूरी बात बताई और उससे मदद मांगी। सलमान ने उसे सबक सिखाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहम्मद सलमान विकास भवन गेट के पास स्थित सदाकत की दुकान पर पहुंचा और उसे धमकाने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर आरोपी सलमान ने तमंचा निकाल लिया और लहराते हुए धमकाने लगा। इससे हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद महिला ने उसके हाथ से तमंचा छीन लिया। गुस्साए लोगों ने पहले आरोपी की जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी के पास से एक जिंदा कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed