{"_id":"5b22b5704f1c1bf96e8b81c9","slug":"191529001328-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी की गोली मारकर की हत्या
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 एलकेएच 301, 302, 303, 304
घर में घुस प्रेमी ने गोली मारकर किशोरी की हत्या की
एकतरफा प्यार करता था हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। प्यार में असफल रहने से गुस्साए गांव गोकन के एक युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी और भाग निकला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
लालाराम ने बताया कि बुधवार को अमावस्या थी। इसको लेकर गांव के मंदिर पर मेला लगा हुआ था। उसकी पुत्री मंजू अपने भाई सात वर्षीय आकाश के साथ मंदिर पर गई थी। मंदिर पर गांव के ही शिवकुमार का पुत्र अभिषेक पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि अभिषेक ने पुत्री मंजू को देखकर छींटाकशी की, जिसका पुत्री ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शाम को घर वापस आकर मंजू ने घर वालों को पूरी बात बताई। घर वाले किशोरी को लेकर आरोपी के घर गए और इसकी शिकायत की। यह बात अभिषेक को अच्छी नहीं लगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत पर चले गए। उसकी पत्नी पुराने घर पर चली आई। पुत्री घर पर अकेली खाना बना रही थी। इसी बीच मौका पाकर सुबह करीब 10.45 बजे अभिषेक घर में घुस आया और पुत्री को कमरे में बुला ले गया, जहां गर्दन से तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे पुत्री खून से लथपथ होकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग आ गए। इसी बीच किशोरी की मां भी पुराने मकान से घर पहुंच गई। पत्नी और आसपास के लोगों ने अभिषेक को घर के अंदर से निकलते हुए देखा। पत्नी ने जब टोका तो आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी दी और तमंचा लहराता हुआ भाग निकाला। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ विजय आनंद, इंस्पेक्टर डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
वर्जन...........
हत्यारोपी किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। मृतका के पिता लालाराम की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विजय आनंद, सीओ मोहम्मदी
साइड स्टोरी.....
गोली की आवाज से निकल आए लोग, धमकाकर भाग निकला आरोपी
मोहम्मदी। गांव गोकन की दोपहर पौने 11 बजे गोली मारकर किशोरी की हत्या करने की वारदात से गांव में दहशत फैल गई। गोली की आवाज पर गांव वाले निकल आए, लेकिन आरोपी के हाथ में असलाह और किशोरी की मां को धमकाते समय कोई भी यह हिम्मत नहीं जुटा सका कि उसे पकड़ ले। आरोपी ने सरेआम किशोरी की मां को धमकियां दी और आराम से तमंचा लहराता हुआ भाग निकला। किशोरी की मां बिलखते हुए कहती है कि यदि कोई आ जाता तो हत्यारा मौके पर ही पकड़ा जाता, फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है। एसपी के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
तीन महीने पहले हो चुकी है आरोपी की शादी
आरोपी अभिषेक का विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ है। किशोरी मंजू देवी ने गोकन स्कूल से हाईस्कूल और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसने पिछले वर्ष 2017 में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त किया था। मृतका की बड़ी बहन सुमन की शादी हो चुकी है। मंजू घर में दूसरे नंबर पर थी। इससे तीन छोटे भाई 15 वर्षीय पवन, 12 वर्षीय रामजी और सात वर्षीय आकाश है।
गांव में तैनात हुई फोर्स
किशोरी की गोली मारकर की गई हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है। गांव का ही आरोपी होने के कारण कोई अप्रिय घटना न हो, इसको लेकर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ग्रामीणों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
हत्या, लूट और चोरी की वारदातों से दहले लोग
पखवाड़े भर में किशोरियों समेत सात लोगों हत्या
लूट, चोरी की वारदातें जारी
एसपी की रणनीति भी नहीं आई काम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में हो रही ताबड़तोड़ हत्या की वारदातों ने पिछले करीब चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया। पखवाड़े भर में सात हत्याएं हुईं। इनमें रेप के बाद मासूम बच्ची, एक युवती, एक किशोरी और एक महिला की हत्या शामिल हैं। छह डकैती, लूटपाट और 12 से अधिक की चोरी की वारदातें हुईं। अपराधों को रोकने के लिए बनाई गई एसपी की रणनीति पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इन घटनाओं से साफ जाहिर है कि जिले में अपराधी पुलिस से बेखौफ हैं। उनमें कानून का कोई डर नहीं है। जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है।
पिछले चार सालों के पुलिस रिकार्ड पर नजर डालें तो एक महीने में पांच-छह हत्या की वारदात हुई हैं। डकैती, लूट और चोरी की वारदातों में कमी आई है। पहली जून से लेकर बृहस्पतिवार तक हुई हत्याओं की बात की जाए तो तस्वीर काफी डरावनी है। पखवाड़े भर में सात लोगों की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने गांव पकरिया निवासी रामजीवन और खेत से वापस लौट रहे मोहम्मदी कोतवाली के गांव बस्तौली में गांव निवासी 60 वर्षीय धर्मपाल को चाकुओं से हमलाकर घायल कर दिया था। शहर समेत जिले के कई स्थानों पर डकैती, लूटपाट और चोरी की आठ से अधिक वारदातें हुईं हैं। एसपी रामलाल वर्मा ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कई प्लान तैयार किए, लेकिन यह प्लान अपराधियों पर कोई असर नहीं डाल सके। जिले की पुलिसिंग सवालों के घेरे में आ गई है।
14 दिन में सात हत्याओं से दहले इलाके
1. दो जून 18 थाना ईसानगर के गांव रेहरिया निवासी अनीता की गोली मारकर हत्या।
2. तीन जून 18: निघासन में सेमरा बाजार के प्रधान मोबीन के भाई मुन्ना हुसैना की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या।
3. चार जून: भीरा में ग्रामीण की गोली मारने के बाद बांके से काटकर हत्या
4. गोला में हत्या कर रवि प्रकाश वर्मा का शव फेंका
5. नौ जून को निघासन में सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या,
6. नौ जून की तड़के थाना हैदराबाद के गांव सरकारगढ़ में युवती की चाकू से गोदकर हत्या
7. मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकन में किशोरी की गोली मारकर हत्या