फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीओ दफ्तार से अखिलेख गबन मामले में फंसा एचसीपी

सीओ दफ्तार से अखिलेख गबन मामले में फंसा एचसीपी

Fri, 01 Jun 2018 06:07 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
सीओ दफ्तार से अखिलेख गबन मामले में फंसा एचसीपी

विज्ञापन
सीओ दफ्तार से अखिलेख गबन मामले में फंसा एचसीपी
एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
हरदोई के थाना माधौगंज में तैनात है आरोपी एचसीपी
अमर उजाला ब्यूरो

लखीमपुर खीरी। सीओ सदर की पेशी से गायब हुए तीन साल के दैनिक अभियोग, अंतिम रिपोर्ट और आरोप पत्र के मामले में सीओ सदर की पेशी में तैनात सिपाही भुवनेश कुमार सक्सेना कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। सीओ धौरहरा की जांच में सिपाही को दोषी पाया गया है।

वर्ष 2013 में सिपाही भुवनेश कुमार सक्सेना सीओ सदर की पेशी में तैनात थे, जो थाना खीरी और सदर कोतवाली के आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट अदालत लाते-ले जाते थे। वर्ष 2013 में सिपाही भुवनेश कुमार सक्सेना न्यायालय में दाखिल करने के लिए 2011, 2012 और 2013 की अभियोग दैनिकी के साथ थाना खीरी और सदर कोतवाली की अंतिम रिपोर्ट व आरोप पत्र न्यायालय ले गये थे। इसके बाद से अभिलेख गायब हो गए। मामला संज्ञान में आने पर तात्कालिक एसपी ने 22 सितंबर 2015 को इस मामले की जांच सीओ धौरहरा मनोज कुमार यादव को सौंपी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रजिस्टर में सिपाही ने अभिलेख न्यायालय ले जाना हस्तलिखित अंकित किया है, परंतु जेड रजिस्टर में इसका कोई चालान चस्पा नहीं है और न ही न्यायालय में प्राप्त कराया गया है। सीओ धौरहरा मनोज कुमार यादव की जांच में आरक्षी भुवनेश कुमार सक्सेना की लापरवाही और अभिलेखों का रख रखाव सही ढंग से न करने की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट में सिपाही को अभिलेखों के गायब होने के मामले में दोषी करार दिया गया है। जांच अधिकारी ने कुल 22 पन्ने की रिपोर्ट एसपी को सौंपी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरक्षी भुवनेश कुमार सक्सेना के खिलाफ धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी वर्तमान में हरदोई जिले के थाना माधोगंज में हेड कांस्टेबल प्रोन्नत पद पर तैनात है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed