फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने को अधूरे रहे इंतजाम

अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने को अधूरे रहे इंतजाम

Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने को अधूरे रहे इंतजाम
लीड
विज्ञापन

बिना इंतजाम कैसे होगी
अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई
80 प्राथमिक विद्यालय चुने गए हैं अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए

--मंजिल अभी दूर --
शिक्षकों की पदस्थापना करने में हुई देरी
मानक के मुताबिक शिक्षकों की है कमी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
बेसिक शिक्षा विभाग के 80 प्राथमिक विद्यालयों में दो अप्रैल 2018 से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई का शुभारंभ किया जाना है, लेकिन निर्धारित मानकों के मुताबिक व्यवस्थाएं पूरी नहीं कराई जा सकी हैं, जिन शिक्षकों का चयन हो चुका है उनका अभी पदस्थापन नहीं किया गया है। इससे चयनित शिक्षक भी पहले दिन विद्यालय के आवंटन की राह देखेंगे। वहीं अंग्रेजी माध्यम किताबों की व्यवस्था नहीं हुई है और न ही चयनित विद्यालयों का प्रचार प्रसार ही कराया गया है। हालांकि विभागीय अधिकारी इन विद्यालयों में शिक्षण सत्र निश्चित समय से प्रारंभ कराने की बात कह रहे हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी (50 प्रतिशत) ने चिंता में डाल दिया है। इससे अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के अभियान को पलीता लग सकता है।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 3853 परिषदीय स्कूल संचालित हैं, जिनमें करीब 4.64 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के आदेश दिए हैं। पहले 15 ब्लॉकों के 75 प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया, जिसके बाद कोटा बढ़ाए जाने पर पांच और प्राथमिक विद्यालयों का चयन हुआ। इनमें पढ़ाई कराने के लिए 400 शिक्षकों की आवश्यकता है, लेकिन 210 शिक्षक ही अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने कराने के लिए तैयार हुए हैं। इन शिक्षकों की डायट पर ट्रेनिंग पूरी कराई जा चुकी है, लेकिन अभी पदस्थापन किया जाना बाकी है। इससे शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने में देरी के आसार बन गए हैं। किताबों की आपूर्ति के लिए असमंजस की स्थिति है, क्योंकि अन्य प्राथमिक और उच्च विद्यालयों के बच्चों को पुस्तकें जुलाई में बांटी जाएंगी। टाट पर बैठ रहे बच्चों को बैठाने के लिए फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि शिक्षा निदेशक ने वर्ष 2018-19 में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई प्रारंभ कराने के लिए समय सारिणी 31 जनवरी 2018 को जारी कर दी थी, जिसके मुताबिक शिक्षकों की तैनाती 16 मार्च से 19 मार्च 2018 तक हो जानी थी और इसकी सूचना 23 मार्च तक निदेशालय को जानी थी।
विज्ञापन


चयनित 80 प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से सत्र दो अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। शिक्षकों का पदस्थापन किए जाने के संबंध में निर्देश प्राप्त हो गए हैं, जिसके अनुसार सोमवार को शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। शिक्षकों की कमी है, लेकिन सभी 80 विद्यालयों में संचालन कराया जाएगा। किताबों की जल्द व्यवस्था कराई जाएगी। प्रचार प्रसार कराने के निर्देश सभी बीईओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed