फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जमीन की रंजिश में महिला को गोली मारी, घायल

जमीन की रंजिश में महिला को गोली मारी, घायल

Mon, 30 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में महिला को गोली मारी, घायल
लखीमपुर खीरी/महेवागंज-सुंदरवल। फूलबेहड़ में कुछ लोगों ने जमीन की रंजिश में खेत पर गई एक महिला को गोली मार दी। गोली बाजू में लगने से वह घायल हो गई। परिवार के लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

करसौर ग्राम सभा के सिंधिया फार्म निवासी 52 वर्षीय श्याला कौर सोमवार सुबह खेत पर गई थीं। जमीन की रंजिश को लेकर पड़ोसी गांव रुरासुल्तानपुर निवासी अजय सिंह से महिला का विवाद हो गया। विवाद के दौरान महिला को गोली मार दी। गोली बाजू में लगने से वह घायल होकर गिर पड़ी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। परिवार के लोग महिला को थाने लेकर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर केएन पांडेय ने बताया कि महिला के पति कुंदल सिंह ने 2013 में अपनी जमीन का सौदा रूरासुल्तानपुर निवासी अजय सिंह के हाथों किया था। इस बीच महिला के पति की मौत हो गई थी। जमीन पर कब्जे को लेकर महिला का अजय सिंह और उसके घर वालों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर सोमवार को भी विवाद हुआ। तहरीर के आधार पर अजय सिंह और उसके भाई और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed