फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा

Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
03 एलकेएच 7
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
15 हजार के ईनामी सरगना समेत चार गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
धौरहरा पुलिस को मिली सफलता, एसपी ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। धौरहरा कोतवाली पुलिस को गुरुवार की शाम बड़ी सफलता हात लगी। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की 10 बाइक बरामद कर जिला बहराइच निवासी गैंग सरगना रमजान उर्फ रमजानी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सरगना पर खीरी पुलिस ने 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बरामद बाइकों में पांच बाइक जिले से चोरी हुईं थीं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम दिया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सीओ धौरहरा निष्ठा ठाकुर के नेतृत्व में धौरहरा कोतवाल सुनील कुमार सिंह सिसैया-कफारा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच करीब रात 10:15 बजे चार बाइकों पर सवार होकर निकले बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव दौलतपुर निवासी रमजान उर्फ रमजानी, कसबा धौरहरा के शुक्ला वार्ड निवासी सलीम, पठानवार्ड निवासी नफीस और चन्नू को रोक लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने रमजान उर्फ रमजानी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। कागज न होने पर पुलिस चारों को कोतवाली लाई और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रमजानी उर्फ रमजान गैंग का सरगना निकला। एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह अन्य बाइक बरामद की। इन बाइकों मे पांच बाइकें ट्रेस हुईं, जो शहर कोतवाली और धौरहरा क्षेत्र से चोरी हुईं थी। बाइकों पर पड़े नंबर भी फर्जी निकले। आरोपियों ने आसपास के जिलों से भी बाइक चोरी कर नेपाल में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि गैंग सरगना रमजान उर्फ रमजानी शहर कोतवाली से चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम था। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

000
आरोपियों का काफी लंबा है आपराधिक इतिहास
बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए गैंग सरगना समेत सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। गैंग सरगना रमजान उर्फ रमजानी के खिलाफ कोतवाली सदर में आठ, धौरहरा में छह चोरी और धोखाधड़ी, गैंगस्टर, सलीम के खिलाफ सदर समेत दोनों थानों पर गैंगस्टर समेत 15 मामले दर्ज हैं। नफीस के खिलाफ कोतवाली सदर में एक, धौरहरा में पांच, जबकि चन्नू धौरहरा में चार चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की अन्य जिलों से क्राइम हिस्ट्री पता कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जमानतदारों पर पुलिस कसेगी शिकंजा
एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। गैंग को भी पंजीकृत किया जाएगा। सभी आरोपी पूर्व में जेल में रहे हैं। इनके जमानतदारों की तहत तक पुलिस जाएंगी और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed