{"_id":"5b1a74ea4f1c1bf76e8b6f75","slug":"181528460522-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से तंग विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से तंग विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से तंग विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या
पुलिस को देर शाम तक नहीं मिली कोई तहरीर
पलियाकलां। चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र के सौनहा गांव में एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो ससुराली फरार हो गए। मामले में देर शाम तक पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई थी।
ग्राम ढकिया निवासी 27 वर्षीय सहबनिया का विवाह सौनहा गांव के एक युवक के साथ हुआ था। युवक के किसी और महिला से संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी में वाद विवाद होता रहता था। इसी को लेकर गुरुवार की रात महिला ने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चंदनचौकी कोतवाली के एसआई नितीश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है, कोई तहरीर भी नहीं मिली है। अगर कोई आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।