फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवक पर जानलेवा हमला कर 60 हजार रुपये छीने

युवक पर जानलेवा हमला कर 60 हजार रुपये छीने

Fri, 23 Mar 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला कर 60 हजार रुपये छीने
लीड
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला
कर 60 हजार रुपये छीने
राजापुर गांव में मंडी के गेट के सामने हुई वारदात
- चार नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शहर से सटे राजापुर गांव में मंडी गेट के सामने बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे कार सवार कुछ हमलावरों ने बाइक सवार अमित प्रकाश सिंह निवासी कानपुर को टक्कर मार दी, जिसके बाद जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग से युवक बच गया तो हमलावरों ने उसे पिस्टल की बट से पीटकर जख्मी कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर किडनैप करने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे हमलावर उसे गाड़ी में बैठा नहीं सके, लेकिन भागते समय हमलावरों ने उसकी जेब से 60 हजार रुपये निकाल लिए।
कानपुर के किदवईनगर निवासी अमित प्रकाश सिंह हाल पता राजापुर मंडी परिसर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की रात 9.30 बजे मंडी परिसर से राजापुर स्थित होटल पर लकड़ी का पेमेंट देने जा रहा था। रास्ते में मंडी के दूसरे गेट के सामने ब्रेजा कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद कार सवार ने फायरिंग कर दी। जब वह बाइक समेत गिर गया, तो कार से उतरे हमलावरों ने पिस्टल की बट से पिटाई कर दी और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। हमलावरों से बचने के लिए अमित ने शोर मचाया, जिसे सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ होने लगी और चौकी पुलिस भी पहुंच गई। इससे हमलावर, अमित प्रकाश की जेब से 60 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी अंकुर शुक्ला, अपूर्वम मिश्रा, जगरूप सिंह उर्फ जग्गा और आलोक शुक्ला समेत 15 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रंजिशन वारदात का शक
इस मामले में पीड़ित होटल कारोबार से जुड़ा है, जो एक प्रशासनिक अधिकारी का बताया जाता है। वहीं आरोपी पक्ष भी एक भाजपा विधायक के करीबी कार्यकर्ता हैं। लिहाजा मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पक्षों में मारपीट का मामला है। वादी अमित प्रकाश सिंह एक होटल पर मैनेजर था, जिसका आरोपी पक्ष से एक मार्च 2018 को भी झगड़ा हो चुका है। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात को मारपीट हुई है। मामले की विवेचना की जा रही है। अभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed