फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सात साल बाद फिर धरा गया साइकिल चोर गैंग

सात साल बाद फिर धरा गया साइकिल चोर गैंग

Thu, 15 Mar 2018 06:39 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
सात साल बाद फिर धरा गया साइकिल चोर गैंग
लीड
विज्ञापन

15 एलकेएच 2

सात साल बाद फिर धरा
गया साइकिल चोर गैंग
13 साइकिलें बरामद, चार गिरफ्तार
- अर्से से शहर में चोरी हो रही थीं साइकिलें
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिले में सात साल बाद फिर साइकिल चोर गैंग पकड़ा गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से कुल 13 साइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान भेजा है। गैंग के पकड़े जाने से साइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
गरीबों की साइकिलें चोरी की घटनाएं तो आम हैं, लेकिन पीड़ित इसकी सूचना तो पुलिस को दे देता है, लेकिन न तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है और न ही पीड़ित ही इसमें अधिक रुचि लेता है। इस वजह से साइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन

सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात एसआई सूर्यमणि यादव, एसआई अवधेश कुमार यादव सिपाही विजय शर्मा, पुनीत यादव, अमित शर्मा आदि के साथ अपराधियों की धड़पकड़ कर रहे थे। रात करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निघासन रोड तिराहे पर अलग-अलग साइकिल से आ रहे थाना खीरी के गांव श्यामलालपुरवा निवासी रियासत उर्फ गुड्डू, थाना फूलबेहड़ के गांव मौलापुरवा निवासी गुड्डू उर्फ शान मोहम्मद को को चोरी की साइकिलों के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर खेतों में छुपाकर रखी गईं 11 अन्य साइकिलें भी बरामद कर गैंग के दो अन्य सदस्य कोतवाली सदर के कस्बा महेवागंज सिंगारपुर निवासी आजम अली और गांव मौलापुरवा थाना फूलबेहड़ निवासी अजमानी उर्फ दीन मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान कर दिया है। करीब सात साल पहले भी पुलिस ने करीब 15 साइकिलें बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया था।


पांच सौ रुपये में
बेचते थे साइकिल
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अधिकतर शहर से साइकिल चोरी करते थे, जिन्हें कुछ दिनों तक इधर उधर छुपाकर रखते थे। इसके बाद वह गांवों में ग्राहक तलाश कर उन्हें पांच सौ रुपये में बिक्री कर देते थे या फिर कबाड़ की दुकानों पर बेच देते थे। वह लोग अब तक 150 से 200 साइकिलें चोरी कर बिक्री कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed