फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बकरी चराने गई दलित किशोरी के साथ दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

बकरी चराने गई दलित किशोरी के साथ दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
बकरी चराने गई दलित किशोरी के साथ दुराचार, रिपोर्ट दर्ज
लीड-----
विज्ञापन


बकरी चराने गई दलित
किशोरी के साथ दुराचार
आरोपी ने गन्ने में पड़ी लकड़ी उठाने के बहाने बुलाया, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन।
बकरी चराने के लिए मंगलवार को खेतों की ओर गई एक 12 वर्षीय दलित किशोरी को पड़ोस के गांव के 20 वर्षीय युवक ने बहाने से गन्ने के खेत में बुला लिया। उसके मुंह में दुपट्टा ठूसकर दुराचार किया और साइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला। आरोपी के जाने के बाद पीड़िता गन्ने के बाहर आई और साथी सहेलियों को घटना बताई। सूचना पर पहुंचे परिवारवाले किशोरी को थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बुधवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराएगी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक दलित ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय पुत्री पड़ोस के ही कई बच्चों के साथ मंगलवार दोपहर गांव के पश्चिम बकरियां चराने गई थी। शाम करीब चार बजे पड़ोसी गांव का एक युवक साइकिल से आया और किशोरी को कुछ दूरी पर स्थित गन्ने में रखा लकड़ी का बोझ उठवाने के बहाने बुला ले गया। गन्ने के अंदर कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने किशोरी को दबोच लिया और बेटी के मुंह में दुपट्टा ठूंसकर दुराचार किया। हड़बड़ाहट में वह साइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला। घटना के बाद किशोरी रोती हुई बकरियों के पास पहुंची और साथी बच्चों को घटना बताई। इस पर बच्चे भागकर गांव पहुंचे और परिवार वालों को जानकारी दी। इस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। पिता की तहरीर पर आरोपी शोभित शुक्ला(20) के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि किशोरी की हालत ठीक है। मामला देर से सामने आने के कारण किशोरी का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


दोस्त की मांगकर लाया था साइकिल
दलित किशोरी के साथ रेप करने का आरोपी अपने ही गांव के दोस्त हरनाम की साइकिल लेकर आया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसी बीच हरनाम भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जब साइकिल की शिनाख्त कराई तो वह हरनाम की निकली। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त शोभित शुक्ला उससे साइकिल मांग कर लाया था। गांव वालों ने बताया कि आरोपी की आम सोहबत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed