फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वार्षिकोत्सव में बच्चों के बीच मारपीट का मामला एसपी तक पहुंचा

वार्षिकोत्सव में बच्चों के बीच मारपीट का मामला एसपी तक पहुंचा

Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों के बीच मारपीट का मामला एसपी तक पहुंचा
वार्षिकोत्सव में बच्चों के बीच मारपीट
विज्ञापन

का मामला एसपी तक पहुंचा
छात्रा ने अभिभावकों संग एसपी दफ्तर में की शिकायत
- स्कूल संचालक ने भी दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों के बीच हुए विवाद का मामला एसपी तक पहुंच गया है। स्कूल संचालक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है तो दूसरे पक्ष ने स्कूल की छात्रा के साथ एसपी से मिलकर स्कूल संचालक और स्टाफ के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
मालूम हो कि शहर स्थित सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव के दौरान एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बुधवार को छात्रा के साथ पिता और चाचा ने एसपी से मिलकर स्कूल संचालक विशाल सेठ सहित कुछ छात्रों और शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी, जबकि दूसरी तरफ स्कूल संचालक विशाल सेठ ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा के भाई, पिता और चाचा आदि पर कार्यक्रम के दौरान स्कूल संपत्ति को नष्ट करने की कोशिश और आगजनी की तहरीर दी है। साथ ही आरोप लगाया है कि इन लोगों ने एक छात्रा का गला दबाते हुए उसका हाथ तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। अभी तक किसी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, इस बाबत स्कूल संचालक विशाल सेठ का कहना है कि कक्षा 12 की छात्रा का भाई कार्यक्रम में आया था, जो महिलाओं और छात्राओं की फोटो ले रहा था। मना करने पर उसने मारपीट की और जब अनुशासन समिति के लोगों ने रोका तो उसने अपने पिता और चाचा सहित अन्य लोगों को बुलाकर छात्र के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी की।
विज्ञापन


स्कूल के वार्षिकोत्सव में विवाद का मामला मेरे सामने आया है। छात्रा और अभिभावक ने स्कूल संचालक आदि पर कार्रवाई की मांग की है, जबकि स्कूल संचालक ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया बच्चों के बीच विवाद का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एस. चन्नप्पा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed