{"_id":"59aff0ca4f1c1be67f8b4585","slug":"181504702666-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी के नाम पर वसूली करने वाला लेखपाल सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जमाफी के नाम पर वसूली करने वाला लेखपाल सस्पेंड
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/निघासन। ग्राम पंचायत त्रिकौलिया में कर्ज माफी के नाम पर प्रति किसान दो सौ रुपये वसूले वाले लेखपाल को एसडीएम अखिलेश यादव ने सस्पेंड कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने यह कार्रवाई की है। मामले की जानकारी होने पर एसडीएम ने कानूनगो को गांव में किसानों के बयान लेने भेजा। उधर, एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी बनाया है।
ग्राम पंचायत त्रिकौलिया के हल्का लेखपाल मोहम्मद हसीब खां मंगलवार को गांव पहुंचे। वह कर्जमाफी की लिस्ट का सत्यापन करने के लिए अवधराम वर्मा के घर पर बैठ गए। वहां किसान कर्ज माफी की लिस्ट जानने के लिए एकत्रित हुए। आरोप है कि किसान कमल किशोर, राजाराम, राकेश मौर्य, पुरुपोत्तम, हरभजन लाल, रामसेवक, उत्तम, राजाराम, इंदल, जगदंबा आदि ने बताया कि लेखपाल दो सौ रुपये की मांग कर रहे थे। राजाराम, हरभजन आदि किसान सौ रुपये लेखपाल को देने लगे। इससे वह नाराज हो गया और दो सौ से कम न लेने की बात कही। इससे नाराज गांव के ही नीरज वर्मा ने दो सौ रुपये लेते हुए लेखपाल का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
किसानों का आरोप है कि इससे पहले भी लेखपाल ने कई किसानों से दो सौ रुपये की वसूली की थी। आरोप है कि करीब 45 किसानों से दो सौ रुपये की वसूली की गई है। आरोप है कि लेखपाल के पास मिर्जागंज, लालपुर, त्रिकौलिया, महुआ, कटहिया, सिंगाही समेत करीब आठ ग्राम पंचायतें हैं। आरोप है कि सभी ग्राम पंचायतों में लेखपाल ने किसानों से वसूली की है। एसडीएम ने रात में ही लेखपाल हसीब को सस्पेंड कर दिया था। गांव में जांच के लिए बुधवार को कानूनगो द्वारिका प्रसाद को मौके पर भेजा था। कानूनगो ने करीब एक दर्जन से अधिक किसानों के बयान लिए, जिसमें लेखपाल पर लगाया गया आरोप सही पाया गया।
विज्ञापन
लेखपाल को सस्पेंड करते हुए जांच का जिम्मा नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश को दिया गया है। लेखपाल ने अन्य ग्राम पंचायत में कई अजीर पाल रखे हैं। लेखपाल पर अन्य ग्राम पंचायतों से भी वसूली की शिकायत आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- अखिलेश यादव, एसडीएम