{"_id":"5954fddc4f1c1bea318b45ff","slug":"181498742236-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में लटकता मिला महिला का शव
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसैया निवासी युवक की पत्नी का शव वृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर बने कमरे में कुंडे से लटकता मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण मायके वालों ने पिटाई कर मार डालने और शव को कुंडे से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के चाचा नेे पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बहराइच जिले के थाना मोतीपुर के गांव गुलरिया जगतापुर निवासी उमर खां ने बताया कि उसकी भतीजी जैनफ(35) की शादी कई साल पहले गांव सिसैया निवासी कल्लन के साथ हुई थी। पति भतीजी को काफी मारता-पीटता था। ईद पर जैनफ मायके आना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे नहीं आने दिया। इसको लेकर मंगलवार को दोनों के बीच तकरार बढ़ गई थी। इससे नाराज पति ने रात में उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मौका पाकर भतीजी शिकायत करने कोतवाली जा रही थी। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो वह टेगनहा पुल के पास से भतीजी को पकड़ ले गया और शाम को पीट-पीटकर भतीजी को मार डाला। बाद में आत्महत्या दर्शाने के लिए घर के बाहर बने कमरे की छत में लगे कुंडे से उसी के दुपट्टे के सहारे शव लटका दिया और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की शव लटक रहा था। ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा ने पति के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसआई विनोद कुमार ने बताया कि शव पर चोटों के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट। पीएम को भेजा जा रहा है चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा ।