फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   18 days after the complaint of rape and murder

18 दिन बाद रेप और हत्या की दी तहरीर

Sat, 27 Feb 2016 10:15 PM IST
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 27 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
18 days after the complaint of rape and murder
कोतवाली सदर की पुलिस चौकी शारदानगर के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार कर उसकी हत्या करने और शव को छप्पर से लटका देने का आरोप है। घटना सात फरवरी की है। लेकिन मृतक के पिता ने 25 फरवरी को पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि प्रधान ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर जबरन अंतिम संस्कार करा दिया और कार्रवाई के लिए पुलिस को न सूचित करने का दबाव बनाया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर सीओ सिटी को जांच सौपी है।
विज्ञापन

पिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि सात फरवरी 2016 को उसकी 15 और छह वर्षीय दो पुत्रियां घर पर थीं। वह गांव के ही एक किसान के खेत में मजदूरी पर गन्ना बोने गया था, जबकि उसकी पत्नी एक खेत में गन्ना छीलने गई थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव का ही युवक घर में घुस आया और उसकी छोटी पुत्री को किसी काम से बाहर भेज दिया उसके बाद उसकी दूसरी पुत्री से रेप किया। आरोप है कि बाद में किशोरी की हत्या कर शव छप्पर के बांस में लटका दिया। जब छोटी बहन  घर लौटी तो उसने शव लटकते देखा। यह देख वह चीखने लगी, जिस पर गांव वाले एकत्र हो गए। सूचना पाकर वह उसकी पत्नी भी घर लौटे। आरोप है कि घर पर ग्राम प्रधान पहले से मौजूद थे। उसने शव को उतरवाकर जमीन पर रखवा दिया। बाद में बगैर पंचनामा कराए अंत्येष्टि करवा दी। आरोप है कि प्रधान ने धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत करोगे तो जान से मार से डालेंगे या गांव से भगा देंगे। यह नहीं प्रधान और उसके साथ घेराबंदी किए रहे, उसे घर से निकलने भी नहीं दिया। उसका कहना है कि अब वह किसी तरह छुपता छुपाता यहां आया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लेकर सीओ सिटी एमपी सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ ने जांच शुरू करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया है और गांव वालों के बयान लिए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


फांसी लगाने की जानकारी पर मैं गया था। उस समय लड़की की लाश जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद अंतिम संस्कार में गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। उन्हें बेवजह दोषी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधान
इस मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें किशोरी की अस्वाभाविक मौत की पुष्टि हुई है। शव को जला दिए जाने से कार्रवाई में तकनीकी दिक्कत आ रही है, लेकिन अन्य साक्ष्यों का सहारा लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- एमपी सिंह, सीओ-सिटी

प्रथम दृष्टया पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-अखिलेश चौरसिया, एसपी

पूरा गांव मौन, कोई नहीं बोल रहा कुछ
शारदानगर (खीरी)। क्षेत्र के गांव में छप्पर से लटकती मिली किशोरी की लाश और पुलिस कार्रवाई के बिना अंतिम संस्कार कर देने के मामले में गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। शव को फंदे से उतरवाने, जबरन अंतिम संस्कार कराने और कहीं सूचना न देने के लिए धमकाने के आरोप से घिरे प्रधान ने भी सिर्फ इतना कहा है कि मुझे क्यों फंसाया जा रहा। इसकी वजह मुझे खुद नहीं मालूम। आरोपी प्रधान के अलावा पड़ोसी और गांव वाले भी मौन हैं। वह कहते हैं कि अंतिम संस्कार में गए थे। क्या हुआ, कैसे मौत हुई, इस बाबत कोई जानकारी नहीं है।


कक्षा 12 का छात्र है आरोपी
रेप के बाद हत्या कर शव लटकने वाला कक्षा 12 का छात्र है। गांव में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चाएं तो हैं, लेकिन खुले तौर पर यह बात कोई बताने को तैयार नहीं है। मृतका के परिवार वाले भी प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed