{"_id":"5c001f45bdec22417d629633","slug":"171543511877-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के प्रयास मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी। कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के प्रयास मामले की रिपोर्ट दो दिन बाद सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज कर ली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट भी लगाया है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में सर्कस लगा था। 27 नवंबर की रात उसकी पुत्री सर्कस देखने गई थी। करीब रात 11 बजे जब वह घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में रिश्तेदारी में आए थाना मैगलगंज के गांव निवासी युवक ने तमंचा के बल पर उसकी पुत्री को रोक लिया और गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ एक युवक की छत पर ले गए। जहां पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पुत्री ने विरोध किया तो उसे डंडों से मारा पीटा, जिससे पुत्री के सिर, आंख और हाथ में चोटें आई। पुत्री जब घर नहीं पहुंची तो उसे गांव में ढूंढना शुरू किया। इस पर आरोपी उसे छोड़ कर भाग गए, लेकिन मौके पर अशोक का मोबाइल पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने आ रहे थे तो गांव के ही चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और गालियां देते हुए धमकी दी कि हम पैसे वाले हैं तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुम्हें भी जान से मार देंगे। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।