फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेगमबाग में जमकर मारपीट, चाकू चले, कई घायल

बेगमबाग में जमकर मारपीट, चाकू चले, कई घायल

Sat, 15 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बेगमबाग में जमकर मारपीट, चाकू चले, कई घायल
बेगमबाग में चाकू चले, कई घायल
विज्ञापन

दो युवकों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
महिला समेत चार पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला बेगम बाग में शुक्रवार की शाम मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू भी चले। मारपीट-चाकूबाजी में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फत्तेपुर सैधरी निवासी अरुण शंकर मिश्र ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम मोहल्ला बेगमबाग निवासी अपने मामा कमलेश गिरजा महाराज के घर आया था। उसका भाई मोनू, विशाल भी था। जब वह मामा के घर पहुंचे तो मामा का किसी बात को लेकर पड़ोसी वेदप्रकाश आदि से विवाद चल रहा था। उन लोगों ने जब दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए। लाठी-डंडों से हमलाकर कर दिया। धारदार हथियारों से भी प्रहार किए गए। अरुण शंकर मिश्रा की पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसके भाई मोनू के सिर पर लाठी मार दी और चाकू से प्रहार किया। चाकू हाथ में लगने और सिर फूटने से मोनू भी घायल हो गया। मारपीट में उसके मामा कमलेश और विशाल को भी चोटें आईं। सूचना पर मिश्राना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने अरुण शंकर मिश्रा और मोनू की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया है, जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने घायल अरुण शंकर मिश्रा की तहरीर पर वेदप्रकाश, श्रीप्रकाश, ओमप्रकाश और माया देवी के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

00
वर्जन..........
बेगमबाग मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष के घायल अरुण शंकर मिश्रा की तहरीर पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय, कोतवाल सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed