फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन की मौत, एक घायल

सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन की मौत, एक घायल

Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन की मौत, एक घायल
लीड
विज्ञापन

19 एलकएच 8

सड़क हादसों में छात्रा समेत तीन की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली और थाना नीमगांव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक सात वर्षीय छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पड़रिया मोड़ पर बुधवार हुए दुर्घटना में घायल बाइक सवार दूसरे युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव के गांव गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय नसीम बृहस्पतिावर की सुबह अपने गांव में राज मिस्त्री का काम कर रहे सिकंद्राबाद निवासी हसीब को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। पिपरी नरायनपुर के पास अज्ञात कार ने टक्कर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने हालत में को सुधार न होने पर नसीम को लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शारदा नगर। शारदानगर चौकी क्षेत्र के बड़ागांव के मजरा घाटमपुर निवासी सोहन लाल यादव की सात वर्षीय पुत्री वंदना उर्फ गुंजन प्राथमिक विद्यालय चकई में कक्षा दो की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर छुट्टी के समय विद्यालय से घर वह पैदल घर जा रही थी। चकई गांव में सामने ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। ट्रॉली का पहिया सिर से निकल जाने के कारण छात्रा की मौके पबर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चालक को मौके से भगाने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पारसनाथ यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस मृतका के पिता सोहनलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत
लखीमपुर खीरी। बुधवार की शाम गोला कोतवाली क्षेत्र की पड़रिया मोड़ पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक पर सवार कोतवाली मोहम्मदी की शंकपुर छावनी निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाइक पर सवार उसका गांव का ही दूसरा साथी 22 वर्षीय शफी घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार की ही रात उसकी मौत ो गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शफी की करीब साल भर पहले ही शादी हुई थी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed