{"_id":"5b0028be4f1c1be5408b6748","slug":"171526737086-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने बालक को जिंदा करने के बहाने बीस हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने बालक को जिंदा करने के बहाने बीस हजार ठगे
Updated Sat, 19 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तांत्रिक ने बालक को जिंदा करने के बहाने बीस हजार रुपये ठगे
शुक्रवार सुबह सर्प दंश से बालक की हुई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महेनागंज-सुंदरवल। फूलबेहड़ के सैदापुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। पहले झाड़ फूंक के चक्कर में समय पर इलाज न मिल पाने से कुछ घंटे बाद ही बालक की मौत हो गई । खास बात यह कि बालक को जिंदा करने के बहाने एक तांत्रिक ने परिवारवालों से बीस हजार रुपये ठग लिए और चंपत हो गया। घर वालों ने शनिवार सुबह बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
सैदापुर गांव निवासी अशोक का पुत्र लकी शुक्रवार सुबह सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वहीं बने एक गड्ढे पर उसका पैर पड़ गया। इस पर गड्ढे में बैठे सर्प ने उसके पैर में काट लिया। रोता बिलखता लकी तुरंत घर पहुंचा और सांप के काटने की बात परिवार वारों को बताई, पर किसी ने यकीन नही किया। करीब एक घंटे बाद बालक को जहर का असर हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़ा ।परिजन झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए पर, कोई लाभ नहीं हुआ। हालत नाजुक हुई तो जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव घर ले आए। इस बीच किसी ने एक तांत्रिक को बुला लिया। बालक को जिंदा करने की बात कह तांत्रिक ने घंटो झाड़ फूंक किया। मामला बनता न देख उसने बरेली में से एक साथी को बुलाने की बात कह घरवालों से बीस हजार रुपये ले लिया। साथ ही मार्केट से कुछ लेप लाकर देने की बात कह चंपत हो गया। काफी देर बाद भी उसको लौटता न देख घरवालों को ठगी का एहसास हुआ। शनिवार सुबह बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर वालों ने आरोपी तांत्रित के खिलाफ अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन