फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मुठभेड़ में पीलीभीत का इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में पीलीभीत का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पीलीभीत का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
जिले के थाना भीरा पुलिस ने सोमवार की शाम मुठभेड़ के बाद पीलीभीत जिले के थाना व कस्बा गजरौला निवासी शातिर बदमाश युसूफ को गिरफ्तार कर लिया। वह पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली में दर्ज एक डकैती के मामले में साल भर से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो कारतूस के खोखा बरामद किए हैं।

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीलीभीत जिले के थाना व कस्बा गजरौला निवासी युसूफ पुत्र मोहम्मद अली उर्फ अल्ली खीरी जिले के थाना भीरा क्षेत्र में कहीं निवास कर रहा है। वह कोतवाली बीसलपुर में दर्ज डकैती के मामले में एक साल से फरार है। पीलीभीत एसपी ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उन्होंने बताया कि अपराधी की धड़पकड़ के लिए भीरा एसओ संदीप कुमार सिंह को लगाया गया था। पुलिस को पता चला कि आरोपी इसी थाना क्षेत्र के गांव हाशिम टांडा में रह रहा है। भीरा पुलिस ने सोमवार की शाम पौने सात बजे मुठभेड़ के बाद ब्रह्मबाबा स्थान के पास से आरोपी युसूफ को दबोच लिया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, तीन जीवित और दो कारतूस के खोखा बरामद हुआ है। पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। उस पर खीरी जिले के थाना फरधान, सिंगाही, भीरा, गोला के अलावा लखनऊ के इटौंजा सहित अन्य थानों पर 11 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed