{"_id":"5c8bceffbdec2214216cc3ac","slug":"161552666367-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक युवक घर में घुस गया और 30 वर्षीय महिला पर तमंचा सटाकर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
पीड़ित महिला ने बताया कि गुरुवार की शाम उसका पति और परिवार के लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। घर में वह अकेली थी। रात करीब 10 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सीने पर तमंचा लगा दिया। शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। अस्मत लूटने के बाद किसी से घटना बताने और शोर शराबा करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया, जिससे वह सहम गई। शुक्रवार की सुबह पति परिवार के अन्य लोगों के साथ घर लौटे तो पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी। इससे घर वालों के होश उड़ गए। पति के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस को पूरी बात बताई और तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।