फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा में कटे दो सागौन के पेड़, एक गिरफ्तार

दुधवा में काटे सागौन के दो पेड़, एक गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2019 10:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुधवा में कटे दो सागौन के पेड़, एक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज टीम ने भैरमपुर बीट में सागौन का पेड़ काटने के आरोप में एक लकड़कट्टे को गिरफ्तार किया है। मौके से दोनों पेड़ों की लकड़ी बरामद कर ली गई है। आरोपी को वन अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले बेलरायां रेज की टीम ने रात की पेट्रोलिंग के दौरान भैरमपुर बीट में दो सागौन के पेड़ कटे मिले। लकड़ी मौके पर ही पड़ी थी। दुधवा पार्क की टीम ने लकड़ी अपने कब्जे में लेकर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। दो दिन के अंदर ही अपराधियों की पहचान कर वन विभाग की टीम ने दबिश देकर किशोरी पुत्र राम गोपाल निवासी भैरमपुर थाना सिंगाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पेड़ काटने के मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डेन शशिकांत अमरेश, फील्ड स्टाफ और स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की सक्रियता से पिछले तीन दिनों में वन अपराध के तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से एक आरोपी को मौके पर पकड़ा गया जबकि तीन अपराधियों को दबिश देकर दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed