{"_id":"5b4b3a8c4f1c1b3b748b4e6f","slug":"161531656844-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में शिक्षिका को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में शिक्षिका को अगवा करने की कोशिश
Updated Sun, 15 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शिक्षिका को अगवा करने की कोशिश
रोडवेज बस स्टैंड पर आरोपी को पकड़कर घर वालों ने पीटा
आरोपी समेत तीन लोग पुलिस ने हिरासत में लिए
पुलिस बोली, अपहरण की कोशिश नहीं हुई, प्रेम प्रसंग का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मदरसे से वापस आ रही शिक्षिका को पंजाब के एक युवक ने अगवा करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने आरोपी को रोडवेज बस स्टैंड पर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। शिक्षिका को अगवा करने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रोडवेज चौकी पुलिस ने आरोपी और उसकी पिटाई कर रहे दो अन्य लोगों को पकड़कर कोतवाली सदर पुलिस को सौंप दिया।
शहर की संकटादेवी पुलिस चौकी क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती शहर के ही एक मदरसे में पढ़ाती है। शिक्षिका का आरोप है स्कूल आते-जाते समय एक युवक उसे करीब एक महीने से परेशान कर रहा था। रविवार को वह काम से बाजार आई थी। वापस जाते समय दोपहर करीब एक बजे आरोपी युवक उसे ओवरब्रिज पुल के पास मिल गया। पहले आरोपी ने उसका दुपट्टा खींच लिया। बाद में उसे अगवा कर चार पहिया वाहन में ले जाने की कोशिश की। शोर शराबा करने पर आरोपी भाग निकला। घर वालों के मुताबिक युवती घर पहुंची और घटना बताई। इस पर परिवार के लोग युवती को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और उसकी तलाश की। इस दौरान घर वालों ने आरोपी को बस स्टैंड पर ही दबोच लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। शिक्षिका के अपहरण करने की कोशिश का आरोपी होने की बात लोगों को पता चली तो वहां हड़कंप मच गया। किसी ने इसी बीच पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। रोडवेज पुलिस चौकी इंचार्ज रामबक्श एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ के बीच फंसे आरोपी युवक को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे दो अन्य युवकों को पकड़ लिया और सदर कोतवाली लाई। युवती के घर वालों ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में अगवा करने की बात झूठी निकली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और शिक्षिका की एक साल से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी। इससे पहले भी वह युवती से मिलने पंजाब से आ चुका है। रविवार की सुबह आरोपी बस से लखीमपुर आया था। युवती उससे मिलने ओवरब्रिज पहुंची थी। वहीं पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
-------
घर वाले लड़की को अगवा करने का आरोप लगा रहे थे, जिसकी प्रारंभिक जांच में पुष्टि नहीं हुई है। एक साल से आरोपी और युवती के बीच मोबाइल पर बात हो रही थी। रविवार को आरोपी उससे मिलने आया था।
विज्ञापन
-रामबक्श, चौकी इंचार्ज रोडवेज