फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कहा के सरकारी आवासों पर 10 साल से अवैध कब्जा

कहा के सरकारी आवासों पर 10 साल से अवैध कब्जा

Tue, 01 Aug 2017 06:22 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
कहा के सरकारी आवासों पर 10 साल से अवैध कब्जा
खीरी टाउन। नकहा ब्लाक के सरकारी आवासों पर 11 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिन्हें बेदखल करने में विभागीय अधिकारियों के पसीने छूट गए हैं। बीडीओ अवधेश कुमार ने अंतिम नोटिस जारी कर 27 जुलाई तक आवास खाली करने की चेतावनी दी थी, जिसके बावजूद आवास खाली नहीं किए गए हैं। लिहाजा मंगलवार को तहसील दिवस में मामला उठाया गया, जिसमें अब एसडीएम सदर आवासों को खाली कराने के लिए कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

नकहा ब्लाक के 11 सरकारी आवासों पर करीब 10 वर्ष से अधिक समय से कुछ लोगों का अवैध कब्जा बना हुआ है। बीडीओ ने कई बार अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर आवास खाली करने के आदेश दिए, लेकिन कब्जेदार डटे रहे। बीडीओ के मुताबिक प्राइवेट शिक्षक अशोक कुमार वर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी अलीशेर, फर्नीचर विक्रेता मतीन अंसारी, केवलपुरवा हाईस्कूल का कर्मचारी शिवकुमार, दुकानदार सलीम, शिक्षक अरविंद कुमार, बंगाली डाक्टर, प्राइवेट शिक्षक रामऔतार, सर्वेश कुमार, रमाकांत और डीसीबी कर्मचारी रामपती ने अवैध कब्जा कर रखा है। लंबे समय से कब्जा होने के चलते विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी शक के दायरे में हैं, लेकिन अधिकारियों की प्राथमिकता आवास खाली कराए जाने की है। बीडीओ ने बताया कि अंतिम नोटिस के बाद भी आवास खाली नहीं किए गए हैं। इसलिए एसडीएम सदर इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed