फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   16 human lives lost in road accidents in 13 days

13 दिन में सड़क हादसों में गईं 16 इंसानी जिंदगियां 

Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
टीएन अवस्थी  लखीमपुर खीरी।
टीएन अवस्थी  लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
16 human lives lost in road accidents in 13 days
सड़क हादसा
प्रशासन की संजीदगी के बाद भी नहीं रुक रहे हादसे
विज्ञापन

वर्ष 2016 में जा चुकी हैं 410 जानें, 800 लोग हुए घायल

इसे भागम भाग भरी जिंदगी की जरूरत कहें या असावधानी या फिर यातायात नियमों की अनदेखी, जिसके चलते पिछले 13 दिनों के अंदर अलग-अलग हादसों में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 28 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें दो हादसों में तो नौ लोगों की मौत हुई। यह घटनाएं उस अवधि में हुई हैं, जिसमें पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक 410 लोगों की मौत हुई और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए। 
शासन और प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह और यातायात माह मनाता है। इस दौरान गोष्ठियां और विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते। खासतौर पर युवा वर्ग सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग वाहनों को चलाते समय मोबाइल का उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं वाहन चलाते समय नशा भी करते है। इससे हादसों में और अधिक बढ़ोतरी होती है। जनवरी माह के इन तेरह दिनों में 16 लोगों की मौत के मामले में भी कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आईं हैं। इनमें दो हादसे ऐसे हैं, जिनमें दो परिवार समाप्त हो गए। 11 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक ने सात लोगों को रौंद दिया, जिसमें दंपति, उसकी एक पुत्री और गांव के ही दो लोगों की मौत हो गई। इसी प्रकार बरेली में सड़क हादसे में मोहम्मदी के शुक्लापुर मोहल्ले के एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो हादसों की काफी भयावह तस्वीर है। सरकारी आंकड़ों पर यदि गौर करें तो वर्ष 2016 में 410 लोगों की मौत हुई और 800 से ज्यादा लोग घायल हुए। इन हादसों से भी लोगों ने कोई सबक नहीं लिया।  
विज्ञापन


इन प्वाइंटों पर ज्यादा होती हैं दुर्घटनाएं 
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर शंकरपुर चौराहा, लालपुर बैरियर, केशवापुर, मनिकापुर तिराहा, निघासन रोड पर रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज पुल, महेवागंज, लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर आंवला के पास और मेला मैदान ढाल। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सावधानी जरूरी
-मोबाइल का उपयोग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, ट्रिपल राइडिंग न करें और वाहनों को ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें, यातायात नियमों और संकेतकों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमट का उपयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं।  


नशे में वाहन चलाया तो निरस्त होगा लाइसेंस
सीओ सिटी/सीओ ट्रैफिक निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। अधिकतर हादसे हाई स्पीड और लापरवाही के कारण हुए हैं। नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिन दुर्घटना प्वाइंटों पर साइन बोर्ड नहीं लगे हैं उन स्थानों पर साइन बोर्ड शीघ्र लगवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed