{"_id":"5d067ad98ebc3e578a54a223","slug":"156070574114-lakhimpur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का दूसरे दिन जंगल में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता व्यक्ति का दूसरे दिन जंगल में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
निघासन। साथियों के साथ नरकुल काटने गया क्षेत्र के गांव रमुआपुर का एक व्यक्ति शनिवार को किला जंगल से लापता हो गया। उसके साथियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। दूसरे दिन उसका शव जंगल में स्थित सरयू नदी से करीब 10 मीटर की दूर पड़ा मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
बौधियां कलां के मजरा रमुआपुर निवासी रमेेश कुमार ने बताया कि पिता गिरधारी लाल (58) गांव के ही सालिकराम, रामचंद्र आदि के साथ दुधवा टाइगर रिजर्वजोन के किला जंगल में नदी किनारे लगी नरकुल को काटने के लिए गए थे। शनिवार शाम करीब चार बजे प्यास लगी और पिता पानी पीने के लिए नदी की ओर चले गए। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटे तो उनके साथियों ने तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। जंगल में फोन न लगने के कारण साथी घर आए और मामले की जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने रात में ही उनकी तलाश जंगल किनारे की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव के करीब 20-25 लोग जंगल में उसकी तलाश में जुट गए। शाम करीब सवा पांच बजे उसका शव नदी से करीब 10 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक अमित दुबे बताया कि मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं थे। शरीर फूला हुआ था। मृतक स्वांस का मरीज भी बताया जाता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।