फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जेसीबी और ई-रिक्शा की टक्कर, एक भारतीय समेत तीन की मौत

जेसीबी और ई-रिक्शा की टक्कर, एक भारतीय समेत तीन की मौत

Sat, 15 Jun 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी और ई-रिक्शा की टक्कर, एक भारतीय समेत तीन की मौत
धनगढ़ी-नेपाल। सीमा से लगे कंचनपुर जिले में शुक्रवार सुबह जेसीबी और ई-रिक्शा में आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें एक भारतीय सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें धनगढ़ी के सेती अंचल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महेंद्रनगर से गड्ढा चौकी की तरफ जा रही जेसीबी मशीन तथा महेंद्रनगर की ओर से सवारी भरकर आ रहे ई-रिक्शा की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा में सवार आठ यात्रियों में से एक भारतीय 59 वर्षीय तिल प्रसाद समेत नेपाल के पोखरा निवासी 25 वर्षीय बीना रिजाल तथा किशन बोहरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि सवारी ई-रिक्शा में ही फंस गईं। बाकी लोगों की मदद से उनको बाहर निकाला जा सका। घायलों को धनगढ़ी के सेती अंचल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर महेंद्रनगर निवासी प्रेम थापा की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed