फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पंजाब काम करने गए मजदूर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

पंजाब काम करने गए मजदूर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

Fri, 14 Jun 2019 08:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
पंजाब काम करने गए मजदूर सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत
मितौली। पंजाब में मजदूरी करने गए लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक ही जान चली गई। 27 लोग घायल हो गए। वह सब पिकअप से फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में पिकअप का टायर फटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

थाना मितौली के ग्राम डलुवापुर, बिहारीपुर, थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बरगदिया, थाना फरधान क्षेत्र के कुछ गांवों से कुल 54 लोग मजदूरी करने पंजाब गए थे। करनाल रोड पर इनको काम करना था। वहां पहुंचने के लिए इन्हीं मजदूरों ने मालिक को फोन कर गाड़ी मंगाई थी। मालिक ने पिकअप भेजी थी, जिसमें सवार होकर सभी फैक्ट्री जा रहे थे। रास्ते में अचानक पिकअप टायर फट जाने से पलट गई। इसमें 19 वर्षीय मुकेश पुत्र सिंघा निवासी डलुवापुर की मौत हो गई। इसकी शादी एक माह पूर्व पड़ोसी गांव अछरौला से हुई थी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा हादसे में कपिल कुमार निवासी बिहारीपुर, महानंद निवासी बिहारीपुर, संतोष निवासी डलुवापुर, अनिल कुमार निवासी बिहारीपुर, सर्वेश कुमार, खुशी, सिंघा, सतीश, रोहित, अमन निवासी बिहारीपुर, चन्नू, राजकुमार, मनोज कुमार निवासी ग्राम डलुवापुर, दुर्गेश कुमार, अमित कुमार, बलवीर कुमार निवासी रूकुंदीपुर थाना फरधान, अनिल कुमार निवासी बरगदिया थाना नीमगांव, महानंद निवासी बिहारीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष कुमार निवासी रूकुंदीपुर को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर किया गया है। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed